समाचार सारांश टीम नेटवर्क (देहरादून) नशे की लत के चलते कर्ज से दबे हुए एक व्यक्ति ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा ग्राम भूड़पुर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंच कर रस्सी के सहारे पंखे से लटके व्यक्ति को उतारा गया। मृतक के विषय में जानकारी करने पर मृतक का नाम मनदीप सिंह पुत्र श्री गोपाल सिंह निवासी 2 के एन जी आबादी मक्कासर हनुमान गढ़ जिला हनुमान गढ़ राजस्थान हाल किरायेदार निवासी गौरा देवी एन्क्लेव जैन प्लाटिंग ग्राम भूड़पुर देहरादून उम्र 32 वर्ष होना ज्ञात हुआ।
मृत्तक अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ यहाँ किराये पर रहता था व ई रिक्शा चलाता था।
परिजनों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मृतक शराब पीने का आदी था जिस कारण उसके ऊपर काफी कर्ज़ हो गया था। जिस कारण वो मानसिक रूप से परेशान रहता था पुलिस ने घटना के बाद शव का पंचनामा भरकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
