(समाचार सारांश टीम नेटवर्क)जनपद रुद्रप्रयाग, बेलनी पुल से नीचे गिरे व्यक्ति का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद।
ADVERTISEMENT
Promote Your Business Here
आज दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि बेलनी पुल से एक व्यक्ति नीचे गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुल से नीचे गिरे व्यक्ति के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस घटना से परिवार में कोहराम बचा हुआ है।
मृतक व्यक्ति का नाम:–प्रकाश नेगी, उम्र 45 वर्ष पुत्र रणजीत सिंह, निवासी:– ग्राम सतेरा, रुद्रप्रयाग
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
