महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे,नई दिल्ली ने मुरादाबाद मण्डल के शाहजहांपुर,रोजा,बरेली एवं मुरादाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया।
स्टेशनों पर किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर विकास कार्यों को परखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

आज महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे, नई दिल्ली श्री अशोक कुमार वर्मा का मुरादाबाद मंडल में आगमन हुआ।


महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे ने मण्डल के शाहजहांपुर,रोजा, बरेली एवं मुरादाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया।
महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर मण्डल रेल प्रबंधक श्री राज कुमार सिंह एवं मण्डल के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।


महाप्रबंधक ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, स्टेशन मास्टर कार्यालय सहित स्टेशन परिसर में स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शाहजहांपुर स्टेशन को किस प्रकार पुनर्निर्माण किया जा रहा है, इसे स्टेशन बिल्डिंग ड्रॉईंग एवं यार्ड ड्राइंग के द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की। उन्होने समस्त विकास कार्यों की गहन समीक्षा की तथा पुनर्निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर सम्पन्न कराने पर बल दिया।
रोजा रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज, स्टेशन यार्ड, पॉवर केबिन, लोको पायलट एवं गार्ड विश्रामालय का विस्तार पूर्वक निरीक्षण एवं लोको पायलट एवं गार्ड विश्रामालय में उपस्थित गार्ड एवं लोको पायलट के साथ संवाद स्थापित करते हुए स्टाफ के कार्य एवं विश्रामालय में उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा की।


रोजा स्टेशन पर रेल लाईन पर कार्य करने वाले लाईन स्टॉफ के साथ संवाद स्थापित करते हुए महाप्रबंधक ने कहा, कि आप लोगों को रेल सुरक्षा एवं संरक्षा का सदा ध्यान रखते हुए स्वयं की सुरक्षा का भी ध्यान रखना आवश्यक है, रेल कार्य करते समय रेलवे द्वारा प्रदान किए जाने वाली सुरक्षा जैकेट्स एवं जूतों, ड्रेस को ही पहने ताकि स्टाफ के साथ कोई दुर्घटना न हो।
महाप्रबंधक के निरीक्षण के दौरान सभी लाईन स्टॉफ अपनी ड्रेस में पाए गए।


रोजा स्टेशन निरीक्षण के उपरान्त महाप्रबंधक /उत्तर रेलवे का मण्डल रेल प्रबंधक एवं मण्डल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बरेली रेलवे स्टेशन पर आगमन हुआ।
बरेली स्टेशन पर प्लेटफार्म, पॉवर केबिन का निरीक्षण कर स्टाफ से संवाद स्थापित करते हुए उनके कार्य की जानकारी प्राप्त की तथा पावर केविन बिल्डिंग में बने रिले रूम का गहन निरीक्षण किया। रिले रूम में लगे सायरन एवं रिले रूम में रखे फायर एक्टिंग्विशर का परीक्षण कराकर संरक्षा एवं सुरक्षा की दृष्टि से परखा।
बरेली पार्सल कार्यालय,बुकिंग काउंटर्स का निरीक्षण करते हुए ATVM मशीन पर टिकट लेने के लिए उपस्थित यात्रियों से संवाद स्थापित करते हुए ATVM मशीन से टिकट लेने की सुविधा के बारे में जानकारी ली, यात्री ने बताया कि ATVM से टिकट लेने में समय की बचत होती है, टिकट की लंबी लाईन ने नहीं लगना पड़ता।
महाप्रबंधक ने ‘ एक स्टेशन एक उत्पाद’ स्टॉल का निरीक्षण किया। स्टेशन पर खानपान स्टाल, आईआरसीटीसी भोजनालय एवं प्रतिक्षालय कक्ष का निरीक्षण किया। लोको पायलट एवं गार्ड विश्रामालय का निरीक्षण किया।
गार्ड एवं लोको पायलट को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया।
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर महाप्रबंधक ने एक स्टेशन एक उत्पाद’स्टॉल का निरीक्षण करते हुए विक्रेता से उपलब्ध पीतल की वस्तुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अपने मोबाइल फोन से QR कोड स्कैन कर यूपीआई द्वारा भुगतान करते हुए एक पीतल का उत्पाद क्रय किया।
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध पत्रकार बंधुओं से एक प्रेस वार्ता की जिसमें पत्रकारों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों का जवाब देते हुए उत्तर रेलवे में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में पत्रकारों को जानकारी प्रदान की।
मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, मुरादाबाद के मनन सभागार में महाप्रबंधक की उपस्थित में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें मण्डल रेल प्रबंधक सहित मण्डल के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में मण्डल में प्रगतिशील एवं भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं पर गहन चर्चा की गई। महाप्रबंधक ने बैठक उपस्थित सभी को रेल यात्रियों की सुविधाओं पर ध्यान देते हुए विकास एवं पुनर्निर्माण कार्यों को तीव्र गति से उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने तथा स्टेशन परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

       
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *