Advertisement

इटावा: यूपी के इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन-125 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो विदेशी महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया।

इटावा मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह, उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह राघव, ताखा उप जिलाधिकारी श्वेता मिश्रा और उसराहार थाना प्रभारी मंसूर अहमद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार को क्रेन की मदद से कुदरेल चौकी पर खड़ा कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि यह दर्दनाक हादसा माइलस्टोन-125 पर खरगुआ गांव के पास हुआ है। कार अपने आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में कार चालक संजीव कुमार, तीन सगी बहनें क्रिस्टन उर्फ तबस्सुम (20), आतिफा (25), नाज (30), कैटरीना और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *