(समाचार सारांश टीम नेटवर्क ) पहचान बदल कर महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गए युवक की पहचान शोएब खान उर्फ शोएब अहमद उर्फ शुभम पुत्र लईक अहमद नि0 777 आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून, उम्र- 24 वर्ष के रूप में हुई है।
11 सितंबर को कोतवाली ऋषिकेश में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर अवगत कराया की उनकी पत्नी की 10-15 दिन पूर्व जिम में एक लडके से मुलाकात हुई थी, जिसने अपना नाम शुभम बताया तथा उक्त लडका उनकी पत्नी के साथ शुभम नाम से चैटिंग कर रहा था, उनकी पत्नी द्वारा फोन पर बात करने से मना किया तो उसके द्वारा उनकी पत्नी के साथ छेडछाड व मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने धमकी दी गयी। दिनाँक 11 सितंबर को उक्त युवक द्वारा उंनके साथ भी मारपीट गाली-गलौच व धमकी दी गई। लड़के के बारे में जानकारी करने पर उसका नाम शोएब खान उर्फ शोएब अहमद उर्फ शुभम होना ज्ञात हुआ। तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 539/2024 धारा 74/115(2)/351(3)/352 BNS बनाम शोएब अहमद उर्फ शोएब खान उर्फ शुभम पंजीकृत किया गया। अभियोग की जाँच म0उ0नि0 आरती कलूडा के सुपुर्द की गयी।
Promote Your Business Here
महिला उप निरीक्षक द्वारा अभियुक्त को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गयी तथा बाद पूछताछ में शोएब खान उर्फ शोएब अहमद उर्फ शुभम पुत्र लईक अहमद नि0 777 आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 24 वर्ष को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया ऋषिकेश न्यूज़।
