(समाचार सारांश टीम नेटवर्क)
स्कूटी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में.विधि विवादित किशोर के कब्जे से चोरी की स्कूटी हुई बरामद.

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

रायवाला (देहरादून)

11 अक्टूबर को नवीन चंद्र पुनेठा निवासी भारतमाता पुरम भागीरथीनगर जनपद हरिद्वार द्वारा थाना रायवाला आकर सूचना दी कि पंचकूला भवन धर्मशाला हरिपुर कला थाना रायवाला गेट नंबर 1 से उनकी स्कूटी एक्टिवा नम्बर: यू0के0-08-एबी-6230 ब्लैक कलर को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है। सूचना पर थाना रायवाला पर तत्काल मु0अ0सं0 202/24 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों में थाना रायवाला पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्ध के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त करते हुए 11-अक्टूबर की सायं थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गॉडविन होटल के पास प्लाटिंग के अंदर से एक विधि विवादित किशोर को चोरी की स्कूटी एक्टिवा नंबर यू0के0-08-एबी-6230 ब्लैक कलर के साथ संरक्षण में लिया गया। किशोर की उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण किशोर को थाने पर नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी के सुपुर्द किया गया। किशोर द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। देहरादून न्यूज़

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *