जनपद-रुद्रप्रयाग-जवाड़ी बाईपास के पास खाई में गिरा वाहन एसडीआरएफ ने किया 04 युवकों का रेस्क्यू।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

दिनांक 10 अक्टूबर 2024 की देर रात्रि को कोतवाली रुद्रप्रयाग के माध्यम से SDRF टीम को जवाड़ी बाईपास के पास एक वाहन, एक्सयूवी महिन्द्रा (UK-07-AV8221) के खाई में गिरने की सूचना मिली।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट रतूड़ा से मुख्य आरक्षी प्रदीप रावत के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त कार, जिसमे 04 लोग सवार थे, जवाड़ी बाईपास के पास अनियंत्रित होने के कारण लगभग 100 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से चारों घायलों को निकालकर प्राथमिक उपचार देकर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों का विवरण;-
1- नाम- मुकेश सिंह पुत्र हयात सिंह ,उम्र – 25 वर्ष। (गम्भीर घायल) रेफर श्रीनगर बेस अस्पताल
2- नाम – आयुष पुत्र रमेश, उम्र – 17 वर्ष
3- आशिष पंवार पुत्र कृष्णा, उम्र -26 वर्ष
4- मयंक सिंह पुत्र अरविंद (गम्भीर घायल) रेफर श्रीनगर बेस

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *