Advertisement

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं का भविष्य बेचने पर आमादा है भाजपा सरकार: सुमित हृदयेश।

उत्तराखंड डायट डी. एल. एड. प्रशिक्षु शिक्षकों के शिष्टमंडल ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से उनके हल्द्वानी स्थित निज आवास पर मुलाकात कर उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक भर्ती में उनके साथ हो रहे अन्याय को लेकर मुलाकात की और ज्ञापन दिया गया।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ भाजपा की आदत बन गया है। पहले भर्ती घोटालों ने युवाओं के सपने चकनाचूर किये फिर पोस्ट ऑफिस में बाहरी युवाओं की नियुक्तियों से उत्तराखंड के युवाओं को छला अब प्राथमिक शिक्षक भर्ती में प्रदेश के बाहर के युवाओं को वरीयता देने से फिर से उत्तराखंड के युवाओं के सपने को चकनाचूर करने का कार्य किया जा रहा है।
प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अब पानी सर से ऊपर जा रहा है जिसको बर्दास्त नही किया जा सकता।
भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ छोड़ दे अन्यथा शीघ्र ही कांग्रेस उत्तराखंड के युवाओं को लेकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *