महिला तथा बाल अपराधों के प्रति सवेंदनशील दून पुलिस ने एक नाबालिग को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा गर्भवती होने पर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पकड़े गए युवक की पहचान परवेज पुत्र अली अहमद निवासी जीवनगढ विकासनगर के रूप में हुई है।
26-सितंबर को विकासनगर ने एक व्यक्ति ने कोतवाली विकासनगर पर अभियुक्त परवेज पुत्र अली अहमद निवासी वार्ड न0- 01, जीवनगढ, विकासनगर द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर उसके बालिग होने पर उसके साथ शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाने तथा उसके गर्भवती होने पर किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर अभियुक्त के विरूद्ध धारा- 376(3)/506 भादवि व 5(j)/6 पोक्सो अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। विकास नगर देहरादून न्यूज़

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

    प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये। जिस पर कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम ने  इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी । पुलिस द्वारा किये गये प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 8 अक्टूबर को अभियुक्त परवेज पुत्र अली अहमद निवासी जीवनगढ मुखबिर की सूचना पर जीवनगढ विकासनगर से गिरफ्तार कर उसका चालान किया गया जहां पर न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *