Advertisement

लालकुआं -: क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया इस दौरान कहीं मंदिरों में हवन पूजन हुआ तो वहीं कई लोगों ने फल वितरित कर विधायक बिष्ट का जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया।
इस दौरान अनेक लोगों ने डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन पर केक भी काटा तथा हवन पाठ कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।


सहयोगी सोनू पाण्डे के नेतृत्व मे बिंदुखत्ता स्थित माँ भगवती मंदिर मे माननीय विधायक जी की लम्बी उम्र के लिए हवन किया गया और निर्धन परिवार की कुछ बालिकाओं को पुस्तकों की किट वितरण भी की । इस दौरान जगदीश पंत , रमेश कुन्याल ,राजू पाण्डे और विजय जोशी और सतीश सनवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *