संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत होने से हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया मृतक की पहचान नेहरू कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है।
थाना नेहरु कोलोनी देहरादून क्षेत्र में गुरुवार को चौकी जोगीवाला पर सूचना प्राप्त हुई की मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास खाली प्लॉट में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। उक्त सूचना पर चौकी जोगीवाला से पुलिस बल मौके पर पहुँचा। मौके पर एक बुजुर्ग व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, म्रतक के संबंध में आसपास के लोगो से जानकारी करने पर उनकी पहचान जगदीश शर्मा पुत्र तिलक राम शर्मा निवासी उन्नति विहार थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून, उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई, घटना की सूचना देते हुए म्रतक के परिजनो को मौके पर बुलाया गया, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि मृतक रायपुर क्षेत्र में एक निजी स्कूलों में गार्ड की नौकरी करते थे तथा शराब पीने के आदि थे तथा शराब की लत के कारण अक्सर कई- कई दिनों तक घर नहीं आते थे। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
