Advertisement

जनपद चमोली – बद्रीनाथ धाम क्षेत्र सेल्फी लेते समय नदी में गिरा व्यक्ति SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

समाचार सारांश टीम नेटवर्क मंगलवार को थाना बद्रीनाथ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि श्री बद्रीनाथ पुल से एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी है जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना मिलते ही SDRF टीम पोस्ट बद्रीनाथ से उपनिरीक्षक श्री दीपक सामंत के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति माणा पुल के पास सेल्फी ले रहा था अचानक पैर फिसल जाने के कारण नदी में गिर गया जिसको एसडीआरएफ टीम आईटीबीपी व आर्मी के संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू कर सकुशल नजदीकी अस्पताल विवेकानंद हॉस्पिटल में दाखिल किया गया।

व्यक्ति का नाम- नरिंदरजीत सिंह s/o श्री गुलवंत सिंह उम्र 37 वर्ष।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *