हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र उसे दुखद खबर सामने आ रही है यहां रविवार को गौला पुल से एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगा दी. युवक की पुल से छलांग लगाते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से निकाल कर अस्पताल को ले गई जहां डॉक्टर ने युवक को मृत्यु घोषित कर दी.बताया जा रहा हे की मृतक युवक स्कूटी से गौला पुल पहुंचा था.।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

पुल पर उसने स्कूटी रोकी और पुलिया किनारे बनी रेलिंग पे चढ़ छलांग लगा दी. युवक को नीचे कूदता देख लोगों में हड़कंप मच गया. नदी में पानी नहीं होने के चलते युवक सीधे पत्थरों पर जा गिरा जिसे वह लहूलुहान हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक युवक का नाम मोहम्मद गुफरान 19 वर्ष है जो बनभूलपुरा का रहने वाला था. वहीँ गुफरान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है.फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आत्महत्या के कारणों के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *