पानी पीने के दौरान हुए एक हादसे में छात्रा टोंस नदी के बहाव में बह गई इससे वहां हड़कंप मच गया, घटना शनिवार की तहसील मोरी अन्तर्गत राजकीय इन्टर कॉलेज के पास की बताई जाती है जब प्रातः 10:30 बजे कु० निशा पुत्री श्री सोबन लाल उम्र 15 वर्ष निवासी ग्राम जखोल तहसील मोरी वाली अपने विद्यालय की तरफ से खेल कूद हेतु राजकीय इन्टर कॉलेज मोरी आई हुई थी जो टौन्स नदी के किनारे पानी पीने गयी थी पैर फिसलने के कारण टौन्स नदी में बह गयी। जिसकी खोजबीन थाना मोरी से पुलिस/एस.डी.आर.एफ./राजस्व टीम के द्वारा की जा रही है। उत्तरकाशी न्यूज़
ADVERTISEMENT
Promote Your Business Here
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
