Advertisement

बीते दिनों नैनीताल में माँ नंदा देवी के भव्य डोले के दौरान नैनीझील की रेलिंग टूटने से हादसा हो गया था तथा झील के किनारे लगी रेलिंग के टूटने से गिरे लोगों का अब वीडियो तेजी से वाइरल हो रहा है। वीडियो में झील से इन लोगों को बाहर निकालते स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी दिख रहे हैं। गिरने वालों में एक महिला भी थी जिसे सकुशल निकाल लिया गया था।

नैनीताल में बीती 8 तारीख से नंदा देवी महोत्सव शुरू हुआ और 15 तारीख को माँ के डोले के नगर भ्रमण के साथ ही महोत्सव सम्पन्न हुआ। रविवार को डोला दोपहर में माँ नयना देवी मंदिर परिसर से निकलकर लोवर मॉल रोड होते हुए तल्लीताल की तरफ जा रहा था।

इस दौरान ग्रैंड होटल के नीचे सक्रिय मार्ग में डोले में शामिल लोगों के भार से दर्शनों के लिए आए भक्त दब गए और भार बढ़ने से रेलिंग टूटकर झील में जा गिरी। रेलिंग के साथ कई दर्शक और भक्त भी झील में जा गिरे, जिन्हें डोले में शामिल युवकों ने हाथ पकड़कर समय रहते बाहर निकाल लिया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *