उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुल्मनायक (पी०ए०सी० / आई०आर०बी०) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024 को लेकर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एक नई विज्ञप्ति जारी की है।
Promote Your Business Here
एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस / अभिसूचना), गुल्मनायक (पी०ए०सी०/आई०आर०बी०) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024 के अन्तर्गत शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा प्रचलित है, जिसके अन्तर्गत कतिपय अभ्यर्थियों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र/प्रवेश पत्र में जेण्डर गलत अंकित होना पाया गया है, जिसके फलस्वरूप ऐसे अभ्यर्थियों की शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा सम्पन्न नही करायी जा सकी।
अतः अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र/प्रवेश पत्र में जेण्डर के अंकन की भलीभांतिपूर्वक जांच कर लें, यदि अभ्यर्थी द्वारा अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में जेण्डर का अंकन गलत हो गया है, तो वह अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन आयोग कार्यालय को डाक/ई-मेल-soexamfive@gmail.com के माध्यम से दिनांक 20 सितम्बर 2024 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ऐसे अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में संशोधन कर नया प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in/ukpsc.net.in पर उपलब्ध कराया जायेगा।
