देहरादून-(समाचार सारांश) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ उपचनुाव को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि भाजपा सर्वे के आधार पर प्रत्याशी का चयन करेगी.भाजपा के प्रदेश

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि केदारनाथ उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी का चयन सर्वे के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में जल्द पर्यवेक्षक और सर्वे की रिपोर्ट मंगाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसन्न नागर निकाय और पंचायत चुनावों में भी प्रत्याशियों का चयन सर्वे के आधार पर ही किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भारी बहुमत के साथ जीत का भी दावा करते हुए उन्होंने आम कार्यकर्ताओं का भी आवाहन किया है कि वह इन दोनों चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *