समाचार सारांश न्यूज़ नेटवर्क डीएम ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कम।
बागेश्वर
ADVERTISEMENT
Promote Your Business Here
कई कार्यालयों में गन्दगी का अम्बार, पत्रवालियाँ,अभिलेख और रिकार्ड व्यवस्थित नही पाए जाने पर अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार। एक सप्ताह के भीतर दुरस्त करें व्यवस्थाएं। डीएम
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। सुबह साढ़े दस बजे जिलाधिकारी के निरीक्षण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। विकास भवन में संचालित कई विभागों के कार्यालयों में गन्देगी और पत्रवालियों,अभिलेखों का रख-रखाव सही नही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी।
जिलाधिकारी ने विकास भवन के कार्यालयों में संचालित विभागों को अभिलेखों के रख-रखाव में मिली खामियों पर अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सभी कार्यालयों में साफ सफाई का उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए। विकास भवन में स्थापित अग्निशमन उपकरणों को समय समय पर चेक करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आलमारी के अंदर किन अभिलेखों और पत्रवालियों को रखा गया है उनका ब्यौरा आलमारी के बाहर भी चस्पा किया जाए। ताकि फाइलों को निकालने में भी आसानी होगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आलमारियों के ऊपर रखी गई अव्यवस्थित सामग्रियों को तत्काल हटाना सुनिश्चित करें। खराब और निष्प्रयोज्य सामाग्रियों और पत्रवालियों को नियमानुसार विनिष्टिकरण की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यालय में प्लास्टिक का कतई भी उपयोग नही करने एवं कार्यालय में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ आरसी तिवारी पीडी शिल्पी पंत,डीडीओ संगीता आर्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
