Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क हल्द्वानी

उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 05 सितम्बर।
उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में प्रथम शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कुछ सीटें रिक्त होने के कारण प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट UKSSU.AC.IN पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, हल्द्वानी परिसर में उपस्थित होकर स्पॉट पंजीकरण कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। स्पॉट पंजीकरण की अंतिम तिथि 05 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि से पूर्व अपना पंजीकरण पूर्ण करने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, हल्द्वानी राज्य में खेल शिक्षा, खेल प्रबंधन, खेल विज्ञान एवं संबंधित क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा एवं प्रशिक्षण के लिए महत्वपूर्ण पहल के रूप में विकसित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र से खेल क्षेत्र में युवाओं को उच्च शिक्षा के नए अवसर प्राप्त होंग ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *