Advertisement

केंद्र सरकार ने दी नरेंद्र सिंह मेहरा को जिम्मेदारी : पुरस्कार चयन समिति के सदस्य नामित
गौलापार निवासी किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को कृषि मंत्रालय भारत सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण द्वारा गठित 16 सदस्यीय पुरस्कार चयन समिति का सदस्य नामित किया है। उन्हें यह दायित्व उनके द्वारा किए गए नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने तथा कृषि क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें सौंपा गया है।
पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण, कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के रजिस्टार दीपल राय चौधरी ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि पंजीकरण योग्य किस्मों के जीन दाता किसान जो व्यक्तिगत रूप से परंपरागत देसी बीजों के संरक्षण एवं संवर्धन पर कार्य करते हैं। किसान समुदाय तथा आदिवासी किसान जो देसी बीजों तथा जंगली वनस्पतियों के अनुवांशिक संरक्षण एवं संवर्धन पर कार्य कर रहे हैं ऐसे किसानों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन हेतु 16 सदस्यीय पुरस्कार चयन समिति का गठन किया गया है इस समिति में केंद्रीय स्तर के सचिवों अनुसंधान संस्थानों के निदेशकों कृषि एवं उद्यान विश्वविद्यालयों के कुलपतियों तथा किसानों को नामित किया जाता है।
पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण, भारत सरकार की सक्षम प्राधिकारी 2023-24 एवं 2024-25 के पुरस्कार विजेताओं के चयन के लिए जैव प्रौद्योगिकी विभाग की पूर्व सचिव डॉक्टर रेनू स्वरूप की अध्यक्षता में पुरस्कार चयन समिति का गठन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड को पहली बार इस समिति में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *