Advertisement


गदरपुर। श्री सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार परिसर में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर “नटखट कान्हा एवं प्यारी राधा” बाल स्वरूप प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 100 से अधिक बच्चे उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं। बच्चों को दो आयु वर्गों में बांटा गया है। प्रथम श्रेणी में 0 से 5 वर्ष तथा द्वितीय श्रेणी में 5 से 10 वर्ष तक के बच्चे शामिल होंगे।
आयोजकों ने प्रतिभागी बच्चों और उनके अभिभावकों से निर्धारित समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है, ताकि उपस्थिति, क्रम एवं मंच संबंधी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जा सकें। कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा।
श्री सनातन धर्म युवा मंच के अध्यक्ष संजीव झाम ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सभी प्रस्तुतियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि शाम 6:30 बजे मंदिर में होने वाली आरती में बच्चे और उनके अभिभावक भी श्रद्धापूर्वक शामिल हो सकें। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सभी अभिभावकों और सहयोगियों से सहयोग की अपील की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *