Advertisement

भारी बारिश के बाद किच्छा में गौला नदी का निरीक्षण, प्रशासन अलर्ट
किच्छा तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने गोला नदी के आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। बुधवार को उपजिलाधिकारी किच्छा गौरव पांडे ने गौला नदी के आसपास पहुंचकर जलस्तर और क्षेत्र की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें नदी के किनारे जाने से बचने तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि फिलहाल गौला नदी का जलस्तर सामान्य है और किच्छा तहसील क्षेत्र के सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य बनी हुई है। प्रशासन की ओर से लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *