Advertisement

हल्द्वानी में ITBP का ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान, हिमवीरों ने दिया फिटनेस का संदेश
हल्द्वानी। 34वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) हल्दूचौड़ में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के तहत ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेनानी राजेश कुमार जोशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ITBP के हिमवीरों और हिमवीरांगनाओं ने साइकिल चलाकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों को नियमित व्यायाम और फिटनेस के लिए प्रेरित करने के साथ ही आसपास के लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। साइकिलिंग के माध्यम से नियमित शारीरिक गतिविधि, स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस के महत्व का संदेश दिया गया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वाहिनी में 28 से 30 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में जवानों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खेल गतिविधियों के जरिए उनमें खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में द्वितीय कमान हेमंत कुमार, उप सेनानी (जीडी) संजय तिवारी, उप सेनानी (जीडी) शिवराज सिंह और सूबेदार मेजर रश्मि रंजन समेत वाहिनी के अधिकारी, हिमवीर और हिमवीरांगनाएं मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *