Advertisement

रुद्रपुर डकैती कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; 1.26 लाख रुपये बरामद

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचकर रामपुर के पसियापुर में दी दबिश

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के मलसी में 8 अगस्त की रात हुई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डकैती की 1.26 लाख रुपये की नगदी भी बरामद की है। मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है।

मलसी निवासी विनीत पाठक की तहरीर पर कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा संख्या 414/2026 के तहत धारा 310(2), 115(2) और 351(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम बाल अपचारी को साथ लेकर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के थाना विलासपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पसियापुर पहुंची और दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ प्रिंसदीप सिंह (19), हरपाल सिंह (48), हरजीत सिंह तथा सतपाल सिंह (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 1,26,000 रुपये की चोरी की धनराशि बरामद की है।

कार्रवाई में निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह, निर्मल सिंह लटवाल, मोहन चंद्र जोशी तथा कांस्टेबल ललित मोहन, नवीन गिरी, हरीश मेहरा और देवेंद्र तोम्कियाल शामिल रहे। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *