Advertisement

शांतिपुरी-जवाहर नगर के ग्रामीणों को पूर्व की भांति आरबीएम, रेता-बजरी उपलब्ध कराने की मांग
हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने मंगलवार को नैनीताल के जिलाधिकारी श्री ललित मोहन रयाल से कैंप कार्यालय हल्द्वानी में मुलाकात कर शांतिपुरी, जवाहर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मकान निर्माण के लिए पूर्व की भांति आरबीएम (रेता-बजरी) उपलब्ध कराने की मांग की।
डॉ. उपाध्याय ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पहले इन ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय लोगों को मकान निर्माण के लिए गोला नदी से आरबीएम, रेता और बजरी उपलब्ध कराई जाती थी, जिससे लोगों को निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों के बीच काफी राहत मिलती थी। लेकिन वर्तमान में यह सुविधा क्षेत्रवासियों को नहीं मिल पा रही है।
उन्होंने कहा कि भाबर क्षेत्र की कई ग्राम सभाओं में स्थानीय लोगों को इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ऐसे में शांतिपुरी, जवाहर नगर और आसपास के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी पूर्व की व्यवस्था के अनुसार लाभ मिलना चाहिए।
डॉ. उपाध्याय ने जिलाधिकारी से तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया, ताकि स्थानीय ग्रामीणों को मकान निर्माण के लिए नियमानुसार आरबीएम, रेता और बजरी उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने डॉ. उपाध्याय को आश्वस्त किया कि मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लालकुआं सहित जिन ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व से यह सुविधा दी जा रही है, उसी प्रकार नियमानुसार शांतिपुरी-जवाहर नगर क्षेत्र के पात्र ग्रामीणों को भी सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *