Advertisement

चार दिन बाद सरयू नदी से 8 वर्षीय बालक का शव बरामद, एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन
बागेश्वर। जनपद बागेश्वर के कपकोट थाना क्षेत्र में सरयू नदी में डूबे 8 वर्षीय बालक का शव घटना के चार दिन बाद बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही थी।
शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को थाना कपकोट से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि उतरौड़ा क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे एक शव दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।
टीम ने नदी किनारे से शव को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय पुलिस और परिजनों ने शव की पहचान 20 जुलाई को सरयू नदी में डूबे 8 वर्षीय बालक राकेश के रूप में की।
एसडीआरएफ ने शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *