Advertisement

एसएसपी नैनीताल ने अपराध समीक्षा बैठक में डिजिटल पुलिसिंग और साइबर सुरक्षा पर दिया जोर
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की अध्यक्षता में गुरुवार को हल्द्वानी कोतवाली सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जून 2026 के अपराधों, लंबित विवेचनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को डिजिटल पुलिसिंग को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने e-Shakshya App, Zero FIR, e-FIR, e-Beat, e-Summon, e-Malkhana, e-DAR तथा CCTNS पर शत-प्रतिशत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों में पीड़ितों के धन की ठगी होने पर अनिवार्य रूप से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया जाए तथा जांच में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही साइबर हॉटस्पॉट पर निगरानी बढ़ाने और पुलिस कर्मियों को CyTrain Portal पर पंजीकरण कराने के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान जून माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने कहा कि तकनीक आधारित, पारदर्शी और जनसंवेदनशील पुलिसिंग से जनता का विश्वास मजबूत होगा तथा अपराधियों में कानून का भय बना रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *