Advertisement
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

माँ अवंतिका मंदिर में 13वें भव्य शनि महायज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

लालकुआं। नगर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ अवंतिका मंदिर परिसर में शनिवार को विक्रम एसोसिएशन के तत्वावधान में 13वें भव्य शनि महायज्ञ, विशेष पूजन एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रभर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव एवं माँ अवंतिका के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण, वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने भगवान शनिदेव एवं माँ अवंतिका के चरणों में नमन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करते हैं।

उत्तराखंड सरकार के दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक ने कहा कि सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराएं हमारी पहचान हैं। विक्रम एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह धार्मिक आयोजन समाज में समरसता, भाईचारे और सेवा भाव को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट उदाहरण है।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि सामूहिक धार्मिक आयोजनों से नगर का वातावरण आध्यात्मिक बनता है और लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव एवं आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है। भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और भंडारे के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रसाद पहुंचाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

माँ भद्रकाली मंदिर के आचार्य योगेश पंत ने यज्ञ की महत्ता बताते हुए कहा कि वैदिक विधि-विधान से संपन्न महायज्ञ न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर मानसिक एवं आत्मिक शांति प्रदान करता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ युवा समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल का मंदिर समिति द्वारा सम्मान किया गया तथा उन्हें स्मृति स्वरूप “आदि शक्ति माँ अवंतिका” पुस्तक भेंट की गई।

धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर जोशी, मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, महामंत्री भुवन पांडे, सभासद भुवन पांडे, धन सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, राधे-राधे सेवा समिति अध्यक्ष संजीव शर्मा, इंदर सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह कनवाल, हेमंत पांडे, रौनक कनवाल, विमल चौधरी, मोहन कुड़ाई एवं विक्रम एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर पांडे सहित अनेक लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

महायज्ञ के मुख्य यजमान भजन सिंह नेगी एवं जगदीश चंदोला रहे। कार्यक्रम में भगवान सिंह बोहरा, चंदन जोशी, चंदन उपाध्याय, मोहन उपाध्याय, गणेश जोशी, यशपाल नेगी, भीम सिंह, महेश चंद्र, आनंद सिंह परंगाई, बच्चन सिंह नयाल, भूपेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, प्रेम सुयाल, श्याम दत्त भट्ट, तारा दत्त जोशी, दिनेश चंद्र, गंगा दत्त पांडे, शंकर पनेरु, पुरन वर्मा, दिनेश फुलारा, धर्मेंद्र, कुंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में वाहन स्वामी, चालक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित कर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया।

श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *