Advertisement

देहरादून। यहां नगर कोतवाली क्षेत्र के लक्खी बाग में 14 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद भारी विवाद हो गया। आरोप है कि किराए पर रह रहे एक परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ उसी के मकान मालिक के भांजे ने शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों से जुड़े युवा और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू करने के साथ ही आरोपी पक्ष की दुकान और गोदाम में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लक्खी बाग में एक मुस्लिम मकान मालिक के घर में हिंदू परिवार किराये पर रहता है। उनकी एक 14 साल की बेटी है। मकान मालिक के भांजे पर आरोप है कि बुधवार रात करीब एक बजे वह किशोरी को जबरन दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में ले गया और दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नाबालिग को संरक्षण में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वही घटना से गुस्साए बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों ने गुरुवार शाम आरोपीपक्ष की सौंदर्य प्रसाधन की दुकान और गोदाम में भारी तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पलटन बाजार में दुकानें बंद कराने का भी प्रयास हुआ। देखते ही देखते बाजार में हंगामा बढ़ गया और व्यापार मंडल के साथ हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। जिससे मामला बढ़ गया और देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *