Advertisement

जनसुनवाई में सांसद अजय भट्ट ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

हल्द्वानी, 17 जून। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने बुधवार को हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र से आए नागरिकों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, राजस्व, सामाजिक कल्याण तथा अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दे सांसद के समक्ष रखे। सांसद अजय भट्ट ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और मामलों के शीघ्र, प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान पर जोर दिया।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों से आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने तथा समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और सुशासन के लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं और लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *