Advertisement

बिलासपुर।MP-: पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दूसरी युवती से बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला सोनसरी निवासी आयूषी कुर्रे उर्फ खुशी बिलासपुर के जरहाभाठा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पीएससी की तैयारी कर रही थी। 20 मार्च 2026 को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आयूषी का मुलमुला सोनसरी निवासी दीपक खाण्डे के साथ प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन दोनों के बीच मुलाकात हुई थी। इसके बाद दीपक वहां से चला गया और आयूषी लगातार उसे फोन करती रही, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दीपक किसी अन्य युवती से बातचीत कर रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी बात से आहत होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद आरोपी दीपक कुमार खाण्डे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *