देश के अलग-अलग हिस्सों से इन दिनों रिश्तों को तार-तार करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अब उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. पूरा मामला जिले के अमीनगर सराय क्षेत्र का है, जहां तहेरे भाई ने अपनी नाबालिग बहन को कमरे में बुलाकर उसके साथ रेप किया. इसका विरोध करने पर आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी.
Promote Your Business Here
लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी मंगलवार शाम पड़ोस में खेल रही थी. इसी दौरान घर के बाहर कबाड़ी की दुकान पर बैठा उसके बड़ा भाई का बेटा सुहेल, उसे किसी बहाने से अपने कमरे में ले गया.
आरोप है कि कमरे में ले जाकर सुहेल ने लड़की के साथ रेप किया, जब लड़की ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई की. चांटे मारे और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया.
वहीं रेप के बाद आरोपी के भाग जाने पर परिवार वाले लड़की को तलाशते हुए वहां पहुंचे. लड़की बेहोशी की हालत में मिली. होश में आने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उनके होश उड़ गए. इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी सुहेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
बता दें कि इससे पहले बिहार के मुजफ्फरपुर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब 14 साल के भाई ने साढ़े तीन साल की चचेरी बहन से किया रेप किया था.
