उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एवं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर नैनीताल पुलिस सतर्क, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

मुख्यमंत्री के नकल विरोधी कानून को सार्थकता प्रदान करने तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-‘ग’) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) विषयवार लिखित परीक्षा-2025 के तहत 30 मई 2026 (शनिवार) को हिन्दी विषय तथा 31 मई 2026 (रविवार) को इतिहास विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 31 मई 2026 (रविवार) को वाहन चालक एवं प्रवर्तन चालक पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

जिस क्रम में आज दिनांक 29-05-2026 को श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी की अध्यक्षता में कोतवाली हल्द्वानी के सभागार में हल्द्वानी सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित कर दोनों परीक्षाओं के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया:—

▪️ प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

▪️ परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की डीएफएमडी, एचएचएमडी एवं मेटल डिटेक्टर से सघन चेकिंग की जाए।

▪️ मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति न दी जाए।

▪️ परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा प्रभावी रखी जाए।

▪️ परीक्षा केंद्रों के निकट स्थित साइबर कैफे, फोटोकॉपी, प्रिंटिंग एवं वाई-फाई सुविधाओं पर निगरानी रखते हुए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए।

▪️ स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU), एसओजी एवं साइबर टीमों को सक्रिय रखते हुए सोशल मीडिया की सतत मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, प्रश्नपत्र लीक अथवा नकल संबंधी अफवाहों का तत्काल खंडन किया जाए।

▪️ होटल, ढाबों, गेस्ट हाउस, होम-स्टे एवं अन्य संदिग्ध स्थानों की पूर्व जांच कर नकल माफिया, सॉल्वर गैंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

▪️ परीक्षा केंद्रों पर इनर एवं आउटर कॉर्डन ड्यूटी लगाकर अनावश्यक भीड़ एवं आवाजाही को नियंत्रित किया जाए।

▪️ परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन हेतु आवश्यकतानुसार पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

▪️ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु परीक्षा केंद्रों एवं शहर के प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए।

बैठक में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षाओं की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, जिससे दोनों परीक्षाएं पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जा सकें।

उक्त गोष्ठी में श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, श्री जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम, श्री बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, श्री मोहन सिंह सौन प्रभारी एस०ओ०जी०, श्री अर्जुन गिरी चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, श्री दिलीप सिंह चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम, श्रीमती दीपा भट्ट चैकी प्रभारी आर०टी०ओ०, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम, साईबर टीम, अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

नैनीताल पुलिस जनपद में आयोजित होने वाली दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *