लालकुआं। लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 203 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि कार्रवाई के दौरान उसका एक साथी फरार हो गया। इसके अलावा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Manjunath TC के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 28 मई को चौकी बिंदुखत्ता प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह और दयाल नाथ क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त कर रहे थे। इस दौरान गोला गेट मैदान के पास वन विभाग द्वारा निर्मित मुस्कान केंद्र के समीप पुलिस ने चंदन टाकुली पुत्र आनंद सिंह निवासी तिवारी नगर-02, बिंदुखत्ता को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो सफेद प्लास्टिक कट्टों में 203 पाउच कच्ची शराब और अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की शाइन मोटरसाइकिल बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी का साथी विनोद सिंह निवासी गोला गेट, संजय नगर बिंदुखत्ता झुग्गी-झोपड़ियों और बाउंड्री वॉल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह विनोद सिंह और सूरज गोस्वामी निवासी इंदिरानगर द्वितीय, बिंदुखत्ता के साथ मिलकर अवैध शराब का कारोबार करता है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने आरोपी चंदन टाकुली के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 79/26 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, कांस्टेबल कुबेर सिंह और गुरमेज सिंह की टीम ने वारंटी प्रेम सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी हरिपुर लच्छी, हल्दूचौड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *