Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क
फर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री का खेल, पुलिस ने उठाया पर्दा

रुड़की न्यूज

फर्जी इस्लाम बन जमीन बेचने के आरोप में पिंकू उर्फ अजय गिरफ्तार*

  1. दिसंबर 2024 को संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सराय ज्वालापुर के द्वारा नाम रणवीर व इस्लाम के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 754/24 धारा 420 भादवि पंजीकृत कराया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि इस्लाम पुत्र हनीफ बनकर जमीन बेचने वाले किरदार का असल नाम पिंकू उर्फ अजय कुमार है। विवेचना में सामने आए साक्ष्यो के आधार पर मुकदमे में धारा 419, 467, 468, 471, 120 बी भादवि की बढ़ोतरी की गई।

प्रकाश में आए कथित फर्जी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने दिनांक 21. 3.2026 को आरोपित पिंकू उर्फ अजय को उसके घर से गिरफ्तार किया। सबूतों के साथ न्यायालय पेश किया जा रहा है।

विवरण आरोपित-
पिंकू उर्फ अजय पुत्र राजकुमार निवासी पीतपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम-
1.वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी
2.कांस्टेबल अनिल चौहान
3.कांस्टेबल राजेश देवरानी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *