Advertisement

जिला गंगा समिति, नैनीताल के तत्वाधान में 23 मार्च 2026 को काठगोदाम स्थित चित्रशिला घाट में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी (वन विभाग), नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम 16 से 31 मार्च तक चल रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देश पर आयोजित हुआ। रैली के जरिए लोगों को जल स्रोतों की स्वच्छता का संदेश दिया गया।
घाट पर सफाई अभियान चलाकर करीब 5 टन कचरा एकत्र किया गया। लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर गंगा स्वच्छता की शपथ ली। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता का प्रभावी उदाहरण बना।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *