Advertisement

देहरादून:
आसन नदी झूला पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
मृतक की पहचान महेन्द्र सिंह (32) पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी भूडपुर नयागांव, के रूप में हुई है। बताया गया कि उसकी गुमशुदगी 20 मार्च को पहले ही दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की।
मौके पर मोबाइल फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। मृतक की तलाशी में उसकी जेब से ब्लेड और सल्फास की गोली बरामद हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जताई है।
परिजनों के अनुसार, महेन्द्र सिंह डंपर चालक था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसके पास काम नहीं था और वह अधिक शराब का सेवन करने लगा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *