Advertisement

एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़

57 वाहनों के किये कोर्ट के चालान

77 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान कर किया 38500/- रुपये का चालान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने तथा अपने वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखों की आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में पूरे जनवाद में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाते हुए अपनी यातायात नियमो के उल्लंघन, मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाली 66 दोपहिया वाहनों तथा 18 चौपहिया (कुल-84 वाहनों) को सीज़ किया गया।

इसके अतिरिक्त यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले  57 वाहन चालकों के विरुद्ध मा0 कोर्ट के चालान किये गए। साथ ही 77 वाहनों के नगद चालान कर 38500 रुपये का जुर्माने की कार्यवाही की गई।      

 एसएसपी दून के निर्देशन में अभियान आगे भी जारी है।

की गई कार्यवाही का विवरण

1- सीज़ किये गए वाहनों की संख्या : 84 ( 66 दोपहिया तथा 18 चौपहिया वाहन)

(2) मा0 न्यायालय के चालान – 57
(3) 77 वाहनों के नगद चालान कुल जुर्माना 38500/- रुपये

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *