Advertisement

रेलवे बोर्ड ने दिया बड़ा तोहफा

लोको पायलटों का किमी भत्ता 25% बढ़ा

नई दिल्ली

रेलवे बोर्ड ने लोको पायलटों और रनिंग स्टाफ को बड़ी राहत देते हुए उनके किलोमीटर भत्ते (केए) में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से लागू मानी जाएगी, जिससे करीब दो लाख रेलवे कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह निर्णय लंबे समय से कर्मचारियों की मांग के बाद लिया गया है। पिछले दो वर्षों से कर्मचारी संगठन भत्ते में संशोधन की मांग कर रहे थे। रेलवे के अनुसार, महंगाई भत्ता (डीए) 50 प्रतिशत होने के बाद से ही किलोमीटर

भत्ता बढ़ाने का मामला विचाराधीन था। अब इसे मंजूरी दे दी गई है। रेलवे में अन्य कर्मचारियों को जहां यात्रा भत्ता (टीए) मिलता है, वहीं लोको पायलट और रनिंग स्टाफ को किलोमीटर भत्ता दिया जाता है।

किलोमीटर भत्ता मूल वेतन के 30 प्रतिशत और 20 दिनों के यात्रा भत्ते के आधार पर तय किया जाता है। पहले 100 किलोमीटर के लिए 525 रुपए की दर 800 रुपए प्रतिदिन के टीए पर आधारित थी, जो अब बढ़कर 1000 रुपए होने के कारण भत्ते में वृद्धि आवश्यक हो गई थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *