ट्रेन में खोया पर्स मिला: रेल कर्मियों की सतर्कता से महिला यात्री को मिली राहत
टनकपुर। रेल मदद एप के माध्यम से मिली सूचना पर रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से एक महिला यात्री का चोरी हुआ पर्स बरामद कर सुरक्षित रख लिया गया।
मंडल नियंत्रण कक्ष, इज्जतनगर को 11 मार्च 2026 को रेल मदद एप के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 15091 दौराई–टनकपुर एक्सप्रेस के कोच एम-1 में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया है। महिला यात्री का आरक्षण फुलेरा से चंदौसी तक था और वह बर्थ संख्या 18, 19, 21 व 22 के यात्रियों के साथ सफर कर रही थी।
सूचना मिलते ही ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात ट्रेन कंडक्टर सुबोध कुमार को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने तुरंत कई कोचों में पर्स की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद पर्स कोच एम-2 के बाथरूम में रखा हुआ मिला।
पर्स मिलने के बाद सुबोध कुमार ने आरक्षण चार्ट में उपलब्ध मोबाइल नंबर पर संपर्क कर महिला यात्री को इसकी सूचना दी। पर्स में 7200 रुपये नकद और कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी मौजूद थी।
गाड़ी के टनकपुर स्टेशन पहुंचने पर पर्स को रेल सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट टनकपुर के प्रभारी रणदीप कुमार को सुपुर्द कर दिया गया। इसकी जानकारी भी संबंधित यात्री को दे दी गई।
रेलवे कर्मचारियों की इस सतर्कता और ईमानदारी से महिला यात्री को बड़ी राहत मिली और यात्रियों ने भी रेलवे स्टाफ की सराहना की।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *