चम्पावत
ADVERTISEMENT
Promote Your Business Here
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुसुम फर्त्याल को किया सम्मानित
चम्पावत के बाराकोट विकासखंड के बंतोली गांव की कुसुम फर्त्याल ने राष्ट्रीय स्तर की यूजीसी नेट जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) परीक्षा में 99.98 परसेंटाइल अर्जित करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 5वीं रैंक प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। सीमांत क्षेत्र की इस प्रतिभा ने अपनी कठिन परिश्रम, लगन और संकल्प शक्ति से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जनपद और उत्तराखण्ड को गौरवान्वित किया है।
लोहाघाट स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुसुम फर्त्याल को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कुसुम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
