रुद्रपुर

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

रिश्तों को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात में सरस मेले से लौट रही एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इस घिनौनी साजिश में महिला का अपना देवर ही शामिल निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
पीड़िता के मुताबिक, रविवार रात वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में लगे सरस मेले में गई थी। मेला देखने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पीछे दूसरी बाइक पर देवर के दोस्त चल रहे थे। आरोप है कि रास्ते में देवर के दोस्तों ने किच्छा बाईपास से चलने का दबाव बनाया और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) कंपनी के पीछे सुनसान सड़क पर बाइक रुकवा ली।
यहीं पर दरिंदगी की इंतिहा पार की गई। महिला का आरोप है कि देवर के दो दोस्तों ने तमंचे और चाकू के बल पर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, एक अन्य युवक को भी मौके पर बुलाया गया, हालांकि वह वापस लौट गया।
किसी तरह सदमे में डूबी महिला देर रात देवर के साथ घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने देवर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूरी वारदात उसकी शह पर अंजाम दी गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने खेड़ा बस्ती निवासी आरोपी राजा और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
रिश्तों के भरोसे को चकनाचूर कर देने वाली इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *