Advertisement

ऑपरेशन आहट के तहत रेलवे स्टेशन से 7 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, दो गिरफ्तार

समाचार सारांश टीम नेटवर्क बलिया
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बलिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और बालश्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटी) को सौंप दिया गया है।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वाराणसी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बीके सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट बलिया, जीआरपी बलिया और एसोसिएशन फॉर वॉलिन्टरी एक्शन की संयुक्त टीम द्वारा “ऑपरेशन आहट” के तहत स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गाड़ी संख्या 15933 अप तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर शाम 6:30 बजे आगमन पर सामान्य कोच संख्या 247156 की जांच की गई।
जांच के दौरान कोच में सात नाबालिग बच्चे दो व्यक्तियों के साथ डरे-सहमे हालात में मिले। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्हें खगड़िया (बिहार) से अंबाला स्थित एक राइस मिल में काम कराने के लिए ले जाया जा रहा है। बच्चों ने यह भी बताया कि वे कार्यस्थल या कंपनी के बारे में कुछ नहीं जानते।
दोनों संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि बच्चों के माता-पिता को दो हजार से दस हजार रुपये तक अग्रिम देकर उन्हें काम के लिए ले जाया जा रहा था। मामला संदिग्ध पाए जाने पर दोनों को बच्चों सहित ट्रेन से उतारकर आरपीएफ पोस्ट बलिया लाया गया।
पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि बच्चों के परिजनों को पैसों का प्रलोभन देकर उन्हें बालश्रम और मानव तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फुलेनसदा (45 वर्ष) निवासी ग्राम मछरा, थाना अलौली, जिला खगड़िया तथा शम्भूसदा (42 वर्ष) निवासी ग्राम बेतहा, थाना मरूकाही, जिला खगड़िया (बिहार) के रूप में हुई है।
दोनों आरोपितों को एएचटी जनपद बलिया को सुपुर्द कर दिया गया, जहां उनके खिलाफ धारा 143(5) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं रेस्क्यू किए गए सभी सात नाबालिग बच्चों को अग्रिम कार्रवाई के लिए डीसीपीयू चाइल्ड हेल्पलाइन बलिया के केस वर्कर को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक बीके सिंह ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बालश्रम और मानव तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *