Advertisement

झूठी लूट की सूचना देना पड़ा भारी, नशे में धुत कॉलर गिरफ्तार
श्यामपुर (हरिद्वार)। हरिद्वार पुलिस ने डायल 112 पर झूठी लूट की सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला थाना श्यामपुर क्षेत्र का है, जहां 13 फरवरी 2026 की रात एक कॉलर ने सूचना दी कि बाइक सवार दो युवकों ने उससे 10 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए।
सूचना पर अ.उ.नि. रविन्द्र गौड पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कॉलर जयन्त मंमगई (35) निवासी श्यामपुर शराब के नशे में अपनी क्रेटा कार (UK08AJ-9955) चलाते मिला। पूछताछ में वह विरोधाभासी बयान देने लगा। स्थानीय जांच में लूट की घटना फर्जी पाई गई।
अभियुक्त ने नशे में झूठी सूचना देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद उसे धारा 185 एमवी एक्ट में गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आपातकालीन सेवाओं से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *