Advertisement

सात दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 175 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण
काठगोदाम (नैनीताल)। भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद नैनीताल द्वारा आयोजित सात दिवसीय बेसिक, एडवांस, कब एवं बुलबुल प्रशिक्षण शिविर का समापन सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम में गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ। शिविर में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 175 स्काउट एवं गाइड प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त किया।


शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग का इतिहास, बी.पी.-6, प्राथमिक उपचार, मैप रीडिंग, विभिन्न गांठें, फांसे एवं बंधन, टोली विधि, ध्वज शिष्टाचार, संकेत एवं चिह्न, हाइक तथा नैतिक संस्कारों से संबंधित विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं सेवा भावना का विकास करना रहा।
समापन से एक दिन पूर्व राज्य पुरस्कार वितरण एवं प्रशस्ति पत्र समारोह का आयोजन किया गया। सत्र 2022-23 एवं 2023-24 के लगभग 150 राज्य पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओं एवं उनके प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभागियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समापन समारोह में राज्य प्रशिक्षक आयुक्त रेवती बिष्ट, भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्था नैनीताल के अध्यक्ष नरेंद्र साह, जिला सचिव आर. एस. जीना, जिला संगठन आयुक्त चंद्र लाल एवं सीमा सेन, जिला प्रशिक्षण आयुक्त एम. एस. सैनी एवं पुष्पा दरम्वाल तथा जिला स्काउट मास्टर कमलेश सती उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सहित अन्य गणमान्य जन भी मौजूद रहे।
शिविर के सफल संचालन में सरिता सामंत, सुशीला जोशी, जीतपाल कठैत, अनुराधा पांडे, विजय बहादुर, तेजपाल गंगवार, संतोष जोशी, भुवन सूठा, लीला जोशी, माया आर्या, पंकज कुमार, सुशीला पांडे, मीनाक्षी जोशी, सरिता लोहनी एवं पुष्पा परगाई का उल्लेखनीय योगदान रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *