सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ करते हुए आरोपी की पहचान कर ली है

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

कोटद्वार न्यूज

8 फरवरी को दीपक कुमार, निवासी-कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया शिकायती पत्र में उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उनको मारने के संबंध में दो लाख का इनाम देने की धमकी दी गई है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा प्रभारी निरीक्षक, कोटद्वार को तत्काल अभियोग पंजीकृत करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया । उक्त प्रकरण में पौड़ी पुलिस ने आरोपी की पहचान राजा उत्कर्ष के रूप में की है जो मोतीहारी, बिहार का रहने वाला है पौड़ी पुलिस द्वारा बिहार पुलिस से सम्पर्क स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है साथ ही आरोपी के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पौड़ी पुलिस टीम लगातार बिहार पुलिस के सम्पर्क में है और इस प्रकरण मे आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पौड़ी गढ़वाल

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *