Advertisement

हल्द्वानी वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई में फर्जी कागजात के साथ पौपलर लकड़ी जब्त की

हल्द्वानी। हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज अंतर्गत वन विभाग ने बीती रात टनकपुर–चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कैंन्टर संख्या UK03CA/0671 को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में पौपलर प्रजाति की लकड़ी मिली।

वाहन चालक ने चम्पावत चिकित्सालय का मोहर और हस्ताक्षर दिखाते हुए लकड़ी ले जाने की वैध अनुमति दिखाई, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह कागजात कूटरचित पाए गए। वन विभाग ने 88 नग, 5.7015 घनमीटर पौपलर लकड़ी सहित वाहन को जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में वनकर्मी अलर्ट मोड पर तैनात हैं। दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *