Advertisement

धर्म छुपाकर प्रेम जाल में फंसाया किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

पीलीभीत,-: अमरिया थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को पहचान छुपाकर प्रेमजाल में फंसाने, दुष्कर्म करने और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। अमरिया पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अमरिया थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अमरिया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री को गुफरान नाम के यूवक ने अपनी पहचान छुपाकर प्रेमजाल में फंस लिया। युवक ने अपना नाम रवि सिंह बताया। आरोप है, कि युवक जब भी उससे मिलता तो उसके हाथ में कलावा और माथे पर टीका होता था। इसके बाद आरोपी युवती को घूमाने के बहाने उत्तराखंड के टनकपुर ले गया। जहां उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय के बाद पीड़िता को आरोपी के असली धर्म के बारे मे पता चला तो उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि इस पर आरोपी ने युवती से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता के इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित के मां के तहरीर शहर कोतवाली क्षेत्र लालरोड़ मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी गुफरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *