समाचार सारांश टीम नेटवर्क हल्द्वानी
हल्दूचौड़ महाविद्यालय के नवसृजित परिसर भवन में वृक्षारोपण
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में यूजीसी, राज्य निर्वाचन आयोग और उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय ड्रग मुक्त दिवस और वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रभारी प्राचार्य डॉ. जे. के. गौतम के निर्देशन में रोवर रेंजर्स इकाई और वन वॉयस द वॉयस ऑफ यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के नवसृजित परिसर भवन में आंवला, हरसिंगार, जामुन, अमरूद, अमलतास, बेल, बेला, सिल्वर ओक, गुलमोहर, मोरिंगा, नीम आदि विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों छायादार और फलदार पौधों का रोपण परिसर के अन्दर किया गया। वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. जयचंद्र कुमार गौतम, डॉ. बिपिन चन्द्र जोशी, डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे और डॉ. दीपा बिष्ट द्वारा अपने-अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को एक-एक वृक्ष नवसृजित परिसर में गोद लेने के साथ ही छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन डॉ. दीपा बिष्ट, डॉ. बिपिन चन्द्र जोशी, डॉ. हेम चन्द्र, वन वॉयस द वॉयस ऑफ यूथ क्लब सदस्य अमित सिंह, कैलाश पाण्डे, राज शर्मा, निशिका गुप्ता, तनीषा राय, हेमा भंडारी, प्रियंका, गौरव, हिमांशु, प्रशांत, श्याम, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, डॉ. मंजू जोशी, डॉ. चन्द्रकान्ता, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. प्रदीप मंडल, डॉ. जगत सिंह, डॉ. वीरेन्द्र सिंह, गिरीश चन्द्र पाण्डे, हरीश चन्द्र जोशी, दिनेश कुमार जोशी, प्रेमा भट्ट, हेमा जीना, मुन्नी जोशी, कविता असवाल, वीणा सनवाल, राकेश कुमार, जयपाल, उमाशंकर दुम्का आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *