Advertisement

Uttarakhand city news Ramnagar तराई पश्चिमी वन प्रभाग में एक व्यस्क बाघ की मौत से हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग प्रकाश चंद्र आर्य ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर मृत बाघ का शव विच्छेदन कर उसके शरीर को नष्ट कर दिया ।
गुरुवार को प्रातः लगभग 9:00 बजे नियमित गश्त के दौरान बन्नाखेड़ा रेंज की बैलपौखड़ा बीट के प्लॉट संख्या 13A में एक वयस्क नर बाघ का शव एक कच्चे जलस्रोत में पाया गया। प्रारंभिक निरीक्षण में सभी अंग सुरक्षित पाए गए तथा शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे आपसी क्षेत्रीय संघर्ष के कारण मृत्यु की संभावना जताई गई। घटनास्थल पर किसी शिकारी गतिविधि या बाहरी हस्तक्षेप के प्रमाण नहीं मिले।
इस दौरान मौके पर पहुंचे डॉ. हिमांशु पांगती एवं डॉ. राहुल सती द्वारा संयुक्त रूप से पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान श्री प्रकाश चंद्र आर्य (DFO), संबंधित SDO, रेंज अधिकारी, श्री ए.जी. अंसारी (प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक) एवं श्री इदरीस हुसैन (प्रतिनिधि, द कॉर्बेट फाउंडेशन) उपस्थित रहे।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *